Advertisement Carousel
Add
Blog

नगरदा इंडेन वितरक के निलंबन के बाद एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

Ad

Advertisements

सक्ती जिले में एलपीजी रिफिल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

Advertisements


सक्ती,  नगरदा स्थित मेसर्स नगरदा इंडेन ग्रामीण वितरक के प्रशासनिक कारणों से अस्थायी निलंबन के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को निर्बाध एलपीजी सेवा उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।
नई व्यवस्था के तहत सक्ती एवं आसपास के क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मेसर्स पंचमुखी इंडेन, सक्ती से एलपीजी रिफिल की आपूर्ति की जाएगी। आवश्यकता होने पर उपभोक्ता 9131960294 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं नगरदा एवं आसपास के उपभोक्ताओं को मेसर्स जैजैपुर इंडेन ग्रामीण वितरक, जैजैपुर के माध्यम से रिफिल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता 7477248920 पर संपर्क कर सकते हैं।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि वैकल्पिक वितरकों के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को पूर्व की तरह खुदरा बिक्री मूल्य पर ही एलपीजी रिफिल उपलब्ध कराया जाएगा। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
किसी भी असुविधा या शिकायत की स्थिति में इंडेन मंडल कार्यालय, रायपुर के एलपीजी ग्राहक सेवा अधिकारियों से 0771-4313009 एवं 0771-4313026 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
निलंबित नगरदा इंडेन ग्रामीण वितरक के उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि वैकल्पिक वितरकों के माध्यम से उन्हें समय पर और निर्बाध रूप से एलपीजी रिफिल की आपूर्ति जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button