Advertisement Carousel
Add
Blog

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारचकरभाठा पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के तहत की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

Ad

Advertisements

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
चकरभाठा पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के तहत की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

Advertisements


बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 25 अगस्त 2026 को थाना चकरभाठा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी रंजीत गिरी गोस्वामी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने पीड़िता के दूसरी जाति से होने की बात कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया।

Advertisements


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी रंजीत गिरी गोस्वामी, उम्र 25 वर्ष, निवासी तेलियापुरान, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली, हाल मुकाम विकासनगर, चकरभाठा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
चकरभाठा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपराध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें और पुलिस को सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button