Advertisement Carousel
Add
Blog

गेरवानी शराब दुकान में गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

गेरवानी शराब दुकान में गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में सुरक्षा गार्ड पर फायरिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात के बाद बिहार फरार हुए 19 वर्षीय आरोपी विवेक कुमार यादव को पूंजीपथरा पुलिस ने जमुई जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की रात गेरवानी शराब दुकान में सुरक्षा गार्ड चन्द्रशेखर पटेल से दो युवकों का विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों युवक वहां से चले गए। कुछ देर बाद आरोपी विवेक पिस्टल लेकर दोबारा शराब दुकान पहुंचा और गार्ड से विवाद करते हुए फायरिंग कर दी। गोली गार्ड के पेट में लगी। घायल गार्ड ने आहाते के पीछे छिपकर अपने साथियों को घटना की जानकारी दी और डायल-112 को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस, साइबर थाना, आबकारी विभाग और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू की।


जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी विवेक कुमार यादव, निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार, गेरवानी स्थित अग्रोहा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी करता था और घटना के बाद फरार हो गया था।
इसके बाद उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार के जमुई पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी की तलाश की गई। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी घर से निकलकर खेत में जाकर छिप गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर करीब दो घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ गार्ड से विवाद और बाद में फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की है। वहीं घटना में शामिल रोशन ठाकुर अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2026 में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी पिस्टल के जरिए प्लांट के फोरमैन को डराने-धमकाने की योजना बना रहा था। इसी दौरान उसके पास पिस्टल पहुंची और बाद में गार्ड पर फायरिंग की घटना सामने आई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कार्रवाई में शामिल पूंजीपथरा पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपराध कर दूसरे राज्य में छिपने वाले आरोपियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस समन्वय के जरिए आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button