Advertisement Carousel
Add
Blog

गोदाम से एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, आरोपी और बालक पकड़े गए

Ad

Advertisements

गोदाम से एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, आरोपी और बालक पकड़े गए

Advertisements
Advertisements


दुर्ग/सुपेला,लक्ष्मी मार्केट स्थित गोदाम से एसी का कॉपर वायर चोरी करने के मामले का सुपेला पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का कॉपर वायर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को गोदाम संचालक गजानंद नौखरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गोदाम के पीछे का शटर टूटा हुआ है और अंदर रखा एसी का कॉपर वायर गायब है। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान 18 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि दक्षिण गंगोत्री-आकाशगंगा मार्केट क्षेत्र में दो युवक एसी कॉपर वायर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आकाश पाल, उम्र 19 वर्ष, और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने 22 जुलाई की रात गोदाम का शटर पीछे से उठाकर अंदर प्रवेश करने और कॉपर वायर चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर लाल मैदान, फरीद नगर के पास झाड़ियों से चोरी का कॉपर वायर बरामद किया गया।
आरोपी आकाश पाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने चोरी की सामग्री की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों पर भी नजर रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button