Advertisement Carousel
Add
Blog

गुम नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

गुम नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़। “अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले 24 वर्षीय युवक निखिल मांझी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त की रात नाबालिग घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर 12 अगस्त को थाना लैलूंगा में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को निखिल मांझी से बालिका की बातचीत की जानकारी मिली। पुलिस ने संदेही की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।


महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका के कथन और मेडिकल जांच के बाद मामले में धारा 69 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गई। बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को नाबालिगों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की तत्परता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि नाबालिग बालिकाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़िताओं को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button