Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान एवं विधायक श्रीमती चातुरी नंद का हुआ भव्य स्वागत

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से राजू प्रीति चौहान

Advertisements

रायगढ़। रायगढ़ जिला चौहान समाज द्वारा रायगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री रामलाल चौहान जी एवं सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद जी के प्रथम आगमन पर समाजजनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर चौहान समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।

आयोजित समारोह में समाजजनों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार से स्वागत करते हुए उनके प्रथम आगमन पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button