Advertisement Carousel
Add
Blog

भाजपा जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्ययोजना पर मंथन

Ad

Advertisements

भाजपा जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्ययोजना पर मंथन
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश एवं जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisements
Advertisements


बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया।
संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा एवं सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने जिले में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।


जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष रखी। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन की गतिविधियों के माध्यम से पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में निर्मल सिन्हा, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, केशव चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, पीताम्बर पटेल, गोपी सिंह ठाकुर, नेतराम चंद्रा, भुवन भास्कर यादव, रंजीत अजगल्ले, जिला महामंत्री मोहनकुमारी साहू, दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, ऋषि गोयल, अरुण शर्मा, भवानी तिवारी, भूपेन्द्र शंकर पटेल, परदेशी खूंटे, राजा धर्मेंद्र सिंह, श्रीमती द्रौपदी चंद्रा, कमल पटेल, श्रीमती धनेश्वरी साहू, लोकेश साहू, सुशीला सिन्हा, आलोक पटेल, नितीन सोनी एवं गोविंद देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button