Advertisement Carousel
Add
Blog

पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

Ad

Advertisements

पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

Advertisements


सक्ती, जैजैपुर थाना क्षेत्र में पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पत्नी के घर छोड़कर जाने से इनकार करने पर गुस्से में आकर उसके सिर पर धारदार टांगी से हमला किया था।
प्रार्थी रामलाल सहीस की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी राजकुमार सहीस अपनी पत्नी सुमन बाई से विवाद करता था और उसे घर छोड़कर चले जाने के लिए कह रहा था। 16 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे विवाद बढ़ने पर आरोपी ने हत्या की नीयत से सुमन बाई के सिर पर टांगी से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी टांगी को कमरे में छिपाकर मौके से फरार हो गया।

Advertisements


मामले की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भोथिया के बाहर घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार सहीस को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पत्नी पर टांगी से हमला करने की बात स्वीकार की। आरोपी को 17 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राठौर सहित पुलिस टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जैजैपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला संबंधी गंभीर अपराध में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी संभव हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button