Advertisement Carousel
Add
Blog

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदली जिंदगी, बिजली बिल हुआ शून्य

Ad

Advertisements

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदली जिंदगी, बिजली बिल हुआ शून्य

Advertisements


जांजगीर-चांपा,प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के लोगों के लिए आर्थिक राहत और स्वच्छ ऊर्जा का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना का लाभ लेकर जांजगीर निवासी श्री जानू जायसवाल ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। इसके बाद उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और हर महीने करीब 3 से 4 हजार रुपये की बचत हो रही है।
श्री जायसवाल को सोलर सिस्टम लगाने के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। योजना के तहत आसान ऋण सुविधा ने सोलर सिस्टम स्थापित करना उनके लिए और भी आसान बना दिया।

Advertisements

जायसवाल बताते हैं कि पहले हर महीने 3 से 4 हजार रुपये तक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था। सोलर सिस्टम लगने के बाद यह खर्च पूरी तरह समाप्त हो गया है। अब बची राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों और भविष्य की बचत के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आर्थिक बचत के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। श्री जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए जिलेवासियों से योजना का लाभ लेने और सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च कम करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button