Advertisement Carousel
Blog

भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू, सक्ती जिले में निकलेगी पवित्र कलश यात्रा

Advertisements

भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, जिले में निकलेगी पवित्र कलश यात्रा
संत गुरु रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य
सक्ती। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में “समरसता संकल्प अभियान” संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत सक्ती जिले में पवित्र कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को गांव-गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisements
Advertisements


भाजपा जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के सभी मंडलों में पवित्र कलश का भ्रमण कराया जाएगा। यह यात्रा समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए सामाजिक एकता, संवेदनशीलता और समावेशी समाज की भावना को मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी माघ पूर्णिमा तक यह अभियान निरंतर चलेगा और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संत गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी युक्त कलश का पूजन राजधानी रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर में पूज्य संत-महात्माओं की उपस्थिति में किया जाएगा। इसके बाद 4 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संत-महात्माओं तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलाध्यक्षों को पवित्र कलश सौंपे जाएंगे।
जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि सक्ती जिले को प्राप्त होने वाला पवित्र कलश जिले के सभी मंडलों में श्रद्धापूर्वक भ्रमण करेगा। वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी एवं जल के माध्यम से संत गुरु रविदास जी के समरस समाज के संदेश को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button