Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी, नही मिला अब तक कुछ

Search continues for couple swept away along with car in Laat Nala, nothing found yet

उफनते नाले में मुस्तैद आपदा राहत, पुलिस और प्रशासन की टीम

कलेक्टर ने घटनास्थल का किया दोबारा मुआयना 

Advertisements

सारंगढ़-बिलाईगढ़,मूसलाधार बारिश के बीच लात नाला (माधोपाली पुल) पर घटित दुःखद घटना पानी में कार समेत बहे दम्पत्ति (चालक देवनारायण पटेल एवं उनकी पत्नी) की तलाश में आपदा राहत, जिला प्रशासन और पुलिस की त्वरित व साहसिक कार्रवाई लगातार जारी है।

हादसे के 35 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमें उफनती नदी के तेज बहाव और विकट परिस्थितियों की परवाह किए बिना युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बिना समय गंवाए खुद मोर्चा संभाला और सीधे ग्राउंड जीरो पर लगातार सोमवार और मंगलवार को आकर पूरी रेस्क्यू मुहिम का नेतृत्व किया।

 अधिकारियों की टीम तत्परता और संवेदनशीलता के साथ जवानों का हौसला बढ़ाते हुए परिवार के संकट की घड़ी में 

मुस्तैद है। अमझर पुल सहित आसपास के दुर्गम क्षेत्रों में जवान और स्थानीय ग्रामीण और पीड़ित परिजन भी पुलिस व प्रशासन के प्रयासों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। रेस्क्यू को गति देने के लिए बाहर से विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम को तत्काल बुलाया गया है और सभी एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button