Advertisement Carousel
Blog

हनुमानगढ़ी में 51 पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Advertisements

कटघोरा/कोरबा।

Advertisements

हनुमानगढ़ी में 51 पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति, मारवाड़ी युवा मंच कटघोरा एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में चकचकवा पहाड़ स्थित हनुमानगढ़ी परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 51 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

Advertisements


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष श्री राज जायसवाल रहे। उन्होंने वृक्षों के संरक्षण के लिए समिति को ट्री गार्ड उपलब्ध कराने की घोषणा करते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक है, जब पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। आयोजकों ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों, मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।


वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जनसहभागिता को सबसे महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से ऐसे वृक्षारोपण अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button