Advertisement Carousel
Blog

संभागायुक्त सुनील जैन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण मेडिकल कॉलेज भवन, छात्रावास और ऑडिटोरियम निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

Advertisements

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने शुक्रवार को ग्राम कुटरा स्थित निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन, छात्रावास, ऑडिटोरियम एवं पहुंच मार्ग सहित विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने सीजीएमएससी के नोडल अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज परियोजना की प्रगति, विभिन्न भवनों के निर्माण एवं अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परियोजना की समय-सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप हो तथा किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।
संभागायुक्त ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। इसलिए निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों का पूरी गंभीरता से पालन करते हुए कार्यों को समय पर पूरा किया जाए।
निरीक्षण के उपरांत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त  सुनील जैन ने पीपल तथा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button