Advertisement Carousel
Blog

गौठान के पास शराब बेचते दबोचे गए आरोपी, 30 पौवा देशी शराब और नकदी जब्त

Advertisements

दुर्ग पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी, उतई में दो आरोपी गिरफ्तार

गौठान के पास शराब बेचते दबोचे गए आरोपी, 30 पौवा देशी शराब और नकदी जब्त

Advertisements


दुर्ग, 19 जुलाई 2026। नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना उतई क्षेत्र से अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब और बिक्री की नगदी जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, थाना उतई को सूचना मिली थी कि ग्राम उमरपोटी स्थित गौठान के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान भुनेश्वर आग्नेकर उर्फ भुवनु (28 वर्ष) और नकुल वर्मा (35 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से 30 पौवा देशी मदिरा प्लेन (कुल 5.4 बल्क लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,400 रुपये है, तथा शराब बिक्री की 400 रुपये नकद राशि बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों के परिवहन या बिक्री जैसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button