Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

पत्थलगांव में युवक से देसी कट्टा और कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर चिड़रा पारा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया।

Advertisements

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी की कार्रवाई पंच गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश सिंह सिदार (32 वर्ष), निवासी ग्राम ढोढ़ी टिकरा, थाना पत्थलगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो शामिल नहीं है। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button