Advertisement Carousel
Blog

युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा की उम्मीद, साहिल जांगड़े ने ठोकी दावेदारी

Advertisements

— रिपोर्ट: ललिता बरेठ, रायगढ़
दिनांक: 18 जुलाई 2026

Advertisements

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर, एनएसयूआई से संगठन तक निभाई अहम जिम्मेदारियां, युवाओं में बढ़ता जनाधार।

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़-छाल क्षेत्र के उभरते युवा नेता साहिल जांगड़े ने वर्ष 2026 में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले साहिल जांगड़े आज क्षेत्र के युवाओं के बीच एक सक्रिय और लोकप्रिय चेहरे के रूप में पहचान बना चुके हैं।
साहिल जांगड़े ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत आठवीं कक्षा से एनएसयूआई (NSUI) के माध्यम से की। छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय रहते हुए उन्होंने संगठन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद उन्हें धरमजयगढ़ विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का कार्य किया।
वर्तमान में उन्होंने युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना दावा पेश किया है। समर्थकों का कहना है कि साहिल जांगड़े लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास, युवाओं के अधिकारों तथा जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं।
धरमजयगढ़-छाल क्षेत्र में उनकी सरल, मिलनसार और जनसंपर्क आधारित कार्यशैली ने उन्हें युवाओं के साथ-साथ बच्चों और आम नागरिकों के बीच भी लोकप्रिय बनाया है। समर्थकों का विश्वास है कि संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय जनसेवा के बल पर साहिल जांगड़े भविष्य में क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button