Advertisement Carousel
Blog

सीएमओ के निर्देश पर तीन फर्जी पालिक्लिनिको पर कार्रवाई झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा में
शाशन की सख्ती के बाद हरकत में आये सी एम ओं खीरी के निर्देश आदेश से धौरहरा सी एच सी के स्टाफ द्वारा क्षेत्र में चल रहे चार पालिक्लिनिको का निरीक्षण किया गया जिसमें तीन पालिक्लिनिक अवैध रूप से फर्जी चल रहे थे स्टाफ द्वारा सभी की क्लिनिक बंद कर चाबियां भी ले ली गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार की सख़्ती के बाद सीएमओं खीरी के निर्देश पर हरकत में आये धौरहरा सी एच सी अधीक्षक अपने स्वास्थ्य अमले के साथ लखनऊ पाली क्लीनिक धौरहरा का निरीक्षण किया। जिसमें पेपर सही पाए गए। दूसरे नम्बर पर वर्मा पाली क्लीनिक गुदरिया में डाक्टर अवधेश वर्मा के द्वारा संचालित अस्पताल,शिफा पाली क्लीनिक धौरहरा के डाक्टर सलीम शेख व न्यू बालाजी पालि क्लीनिक एण्ड डेंटल केयर सेंटर धौरहरा को डाक्टर वी के वर्मा फिजीशियन डाक्टर दीपेन्द्र गौतम बीडीएस के द्वारा संचालित किया जाता था।

Advertisements

Advertisements

निरीक्षक के दौरान टीम को कागजात नहीं मिले जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने तीनो फर्जी अस्पतालो को बंद कराकर चाबियां ले ली। क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यवाही होने से फर्जी अस्पताल संचालकों व झोलाछाप डॉक्टरों में भय का माहौल बना हुआ है। इस प्रकरण में सीएचसी अधीक्षक धौरहरा ने बताया कि सीएमओ खीरी के आदेश पर तीन लोगों के पास अस्पतालों के संचालन के पेपर न होने से बंद कर चाबियां लिफाफे के माध्यम से आफिस भेजी जा रही है।सभी को तीन दिन में कागज दिखाने को कहा गया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button