Advertisement Carousel
Blog

बिलासपुर पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में 43 में से 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 8 मामलों में एफआईआर दर्ज

Advertisements

बिलासपुर पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में 43 में से 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 8 मामलों में एफआईआर दर्ज
बिलासपुर,

Advertisements


आम नागरिकों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को बिलासगुडी चेतना भवन में वृहद शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तथा थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Advertisements


शिविर में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 41 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। वहीं गंभीर प्रकृति के 8 मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


शिकायतें मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर ठगी, लेन-देन में धोखाधड़ी तथा महिला संबंधी मामलों से जुड़ी थीं। एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


एसएसपी ने कहा कि जिला स्तर पर ऐसे शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना और उन्हें बार-बार थानों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।


इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) रश्मित कौर चावला सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे फरियादियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए बेहद उपयोगी बताया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button