Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 300 किलो गांजा तस्करी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले महीने 1 करोड़ 86 लाख रुपये की गांजा खेप पकड़े जाने के बाद से फरार चल रहे आरोपी को साइबर और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 10 लाख 17 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई है।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एनडीपीएस मामलों में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने 300 किलो गांजा तस्करी के मुख्य मास्टरमाइंड शुभम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गौरतलब है कि 5 जून 2026 को रायगढ़ पुलिस ने उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही करीब 300 किलो गांजा की खेप जब्त कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में करीब 1.86 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा, दो वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया था। पूछताछ में पूरे तस्करी नेटवर्क का संचालन शुभम यादव द्वारा किए जाने का खुलासा हुआ था।

फरार आरोपी की तलाश में साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस लगातार तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के जरिए निगरानी कर रही थी। 8 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपी KIA कार से रायगढ़ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर कुंजारा के पास घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



गिरफ्तार आरोपी शुभम यादव, निवासी अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के कब्जे से KIA कार, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, घड़ी, नकदी और अन्य दस्तावेज सहित कुल 10.17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस केवल गांजा जब्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क, वित्तीय लाभार्थियों और मास्टरमाइंड तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button