Advertisement Carousel
Blog

थाना घरघोड़ा में विद्यार्थियों ने सीखी पुलिसिंग की बारीकियां, कानून और सुरक्षा का मिला ज्ञान

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

थाना घरघोड़ा में विद्यार्थियों ने जाना पुलिसिंग का पाठ, कानून और साइबर सुरक्षा की मिली जानकारी

Advertisements


रायगढ़, सामुदायिक पुलिसिंग और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित पहल के तहत जन मित्रम एस.पी. सिंह मेमोरियल स्कूल, बैहामुड़ा (घरघोड़ा) के छात्र-छात्राओं ने थाना घरघोड़ा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, नए आपराधिक कानूनों, साइबर सुरक्षा और नागरिकों के कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें थाना परिसर का भ्रमण कराया। उन्होंने शिकायत प्राप्त होने से लेकर एफआईआर दर्ज करने, विवेचना, साक्ष्य संकलन, आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायालयीन प्रक्रिया तक की पूरी कार्यप्रणाली को सरल भाषा में समझाया।


थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद पुलिस व्यवस्था अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित हो गई है। साथ ही सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems), डिजिटल पुलिसिंग, ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था और तकनीक आधारित जांच प्रणाली की भी जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस कार्यप्रणाली, अपराधों की जांच, साइबर अपराध और कानून से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने व्यवहारिक उदाहरणों के साथ समाधान किया। बच्चों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए आवश्यक कानूनी जानकारी भी दी गई।
विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, महिला एवं बाल सुरक्षा, पुलिस हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं तथा बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने बच्चों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में थाना घरघोड़ा का पुलिस स्टाफ, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button