Advertisement Carousel
Blog

सहकारी सप्ताह का सफल समापन, उत्कृष्ट समितियों और कर्मचारियों का हुआ सम्मान’सहकार से समृद्धि’ अभियान को मिली नई ऊर्जा, कलेक्टर ने किया सम्मानित

Advertisements

सहकारी सप्ताह का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान
सक्ती, 6 जुलाई। सहकारिता विभाग द्वारा 29 जून से 6 जुलाई तक आयोजित सहकारी सप्ताह का सोमवार को “सहकार से समृद्धि” थीम के साथ सफल समापन हुआ। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आयोजित समापन समारोह में प्रशिक्षण सह कार्यशाला के साथ जिले की उत्कृष्ट सहकारी समितियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS), मत्स्य, डेयरी एवं बुनकर सहकारी समितियों के पदाधिकारियों, संस्था प्रबंधकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन, डिजिटलीकरण, पारदर्शिता, सुशासन तथा शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।


इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्राथमिक कृषि साख, मत्स्य, डेयरी एवं बुनकर सहकारी समितियों को “सहकार प्रेरणा पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाएं किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने संस्थाओं से नवाचार, पारदर्शिता और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारी संस्था प्रबंधकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, शाखा प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें डिजिटल सेवाओं के विस्तार, सदस्य हितों के संरक्षण तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


सहकारिता विभाग ने बताया कि सहकारी सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों से जिले में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है। भविष्य में भी सहकारी संस्थाओं को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण, कार्यशालाएं एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button