Advertisement Carousel
Blog

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मजबूत हुई खेती, किसान ने जताया आभार‌ 23वीं किस्त से खरीफ की तैयारियों को मिली रफ्तार

Advertisements

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से खेती को मिला संबल, किसान ने जताया आभार
जांजगीर-चांपा, 6 जुलाई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिले के किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। बलौदा विकासखंड के ग्राम जर्वेच के किसान दिलेश कुमार कश्यप को योजना की 23वीं किस्त प्राप्त होने के बाद खरीफ सीजन की तैयारियों को समय पर पूरा करने में बड़ी सहायता मिली।

Advertisements
Advertisements


किसान दिलेश कुमार कश्यप ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग वे खेती-किसानी और बाड़ी की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करते हैं। इस राशि से वे समय पर उन्नत किस्म के बीज, खाद, कीटनाशक तथा अन्य कृषि आदानों की खरीद कर पाते हैं। साथ ही बाड़ी में सब्जी उत्पादन के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी आसानी से हो जाती है।
उन्होंने बताया कि समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध होने से बुवाई और फसल की देखभाल बेहतर ढंग से हो पाती है, जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ आय में भी वृद्धि की उम्मीद रहती है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और कृषि कार्य बिना किसी वित्तीय परेशानी के समय पर पूरे हो रहे हैं।
किसान दिलेश कुमार कश्यप ने किसानों के हित में संचालित इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button