Advertisement Carousel
Blog

हनुमान चौक में चल रहा था गांजे का कारोबार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.1 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.1 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चांपा क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21.1 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की नकदी जब्त की है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया।


एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 21.1 किलोग्राम गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद बरामद कर जब्त किए गए।
थाना चांपा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में थाना चांपा पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन और खबरों के सम्पर्क करें 9302720793

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button