Advertisement Carousel
Blog

तमनार पुलिस के हत्थे चढ़ा उठाईगिरी गिरोह का मास्टर माइंड, तीन वारदातों का खुलासा

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

तमनार पुलिस ने उठाईगिरी गिरोह के मास्टरमाइंड को दबोचा, तीन वारदातों का खुलासा


रायगढ़ पुलिस ने बैंक और सार्वजनिक स्थानों पर उठाईगिरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट (41) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथी धर्मेन्द्र नट के साथ मिलकर तमनार क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में ₹2.44 लाख की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, अप्रैल, मई और जून 2026 में तमनार स्थित अपेक्स बैंक एवं बाजारपारा क्षेत्र में बैंक से रकम निकालकर लौट रहे लोगों को निशाना बनाकर नकदी से भरे बैग और वाहन की डिक्की से रकम चोरी की गई थी। तीनों मामलों में थाना तमनार में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पहले आरोपी धर्मेन्द्र नट को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो अपाचे मोटरसाइकिलें तथा डिक्की तोड़ने में इस्तेमाल किए गए लोहे के औजार बरामद किए गए।


जांच के दौरान मुख्य आरोपी हरि उर्फ विशाल नट, जो एक अन्य मामले में जिला जेल बैकुंठपुर में निरुद्ध था, उसे न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने तीनों वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की रकम का अधिकांश हिस्सा जुए और अन्य खर्चों में उड़ा दिया।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, हेम प्रकाश सोन एवं आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button