Advertisement Carousel
Blog

चरित्र शंका में पत्नी को बुलेट से कुचलकर हत्या की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी पर कई बार चढ़ाई बुलेट, पति जेल भेजा गया

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

चरित्र शंका में पत्नी को बुलेट से कई बार कुचलकर हत्या की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलकर जान से मारने की कोशिश की।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, कोड़ातराई निवासी गणेशी साहू (32) ने थाना जूटमिल में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2014 में उसका प्रेम विवाह अमित साहू से हुआ था। विवाह के बाद से आरोपी शराब के नशे में आए दिन मारपीट और प्रताड़ित करता था। परेशान होकर वह अलग किराये के मकान में रहने लगी थी।
पीड़िता ने बताया कि 3 जुलाई 2026 की रात आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां चरित्र पर संदेह करते हुए विवाद और मारपीट की। जान बचाकर भागने पर आरोपी ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और हत्या की नीयत से कई बार उसके ऊपर मोटरसाइकिल चढ़ा दी। घटना में महिला के सिर, गर्दन, हाथ, जांघ, चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।


शिकायत के आधार पर थाना जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी अमित साहू (36) को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, एएसआई राजेन्द्र सिंह पटेल एवं जूटमिल पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा या जानलेवा हमले को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस कानून के तहत त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करती रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button