Advertisement Carousel
Blog

छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालयों में लगेगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा छग सरकार का बड़ा फैसला, प्रतिमा स्थापना के लिए 10.60 करोड़ रुपये स्वीकृत

Advertisements

मुख्यालय के नगरीय निकायों में स्थापित होंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं
छत्तीसगढ़ सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत, भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने जताया आभार
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के संभागीय एवं जिला मुख्यालय स्थित नगरीय निकायों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री अरुण साव की घोषणा के अनुरूप इस कार्य के लिए 10.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Advertisements
Advertisements


गौरतलब है कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी। देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए उनके योगदान को स्मरणीय बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह पहल की है।
सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने इसे सुशासन सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए संघर्ष और बलिदान से परिचित कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लागू परमिट प्रथा के विरोध में डॉ. मुखर्जी ने आंदोलन का नेतृत्व किया था और इसी दौरान हिरासत में उनका निधन हुआ। उनका प्रसिद्ध उद्घोष—”एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे”—आज भी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक माना जाता है।
प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए राज्य सरकार का यह निर्णय सराहनीय है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button