Advertisement Carousel
Blog

सीपत पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, 16.200 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.200 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक्टिवा भी जब्त
बिलासपुर,  पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा अभियान’ के तहत सीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16.200 लीटर देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग ₹7,200) तथा परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक CG 10 BV 1695 जब्त की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवरी निवासी रमेश कुमार उर्फ रामेश्वर प्रसाद बंजारे (49 वर्ष) अपने साथी प्रमेंद्र डहरिया (29 वर्ष) के साथ एक्टिवा में अवैध रूप से देशी शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना के आधार पर सीपत पुलिस ने ग्राम खांडा पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 16.200 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button