Advertisement Carousel
Add
Blog

शराब के खिलाफ साहस दिखाने वाली मुस्कान बनीं परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर

Ad

Advertisements

शराब के खिलाफ साहसिक कदम उठाने वाली मुस्कान बनीं परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  शराब के विरोध में अपनी ही बारात लौटाकर पूरे प्रदेश में साहस और सामाजिक जागरूकता की मिसाल कायम करने वाली ग्राम कोसमंदा (थाना चांपा) की मुस्कान को जांजगीर-चांपा पुलिस ने सम्मानित करते हुए परिवार परामर्श केंद्र, जांजगीर में काउंसलर की जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक सतरूपा तारम तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगिता खापर्डे की उपस्थिति में मुस्कान सहित अन्य काउंसलर्स को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया गया।


इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि मुस्कान ने सामाजिक बुराई के खिलाफ जो साहसिक निर्णय लिया, वह युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में मुस्कान पारिवारिक विवादों के समाधान, महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
कार्यक्रम में विधिक सलाहकार लक्ष्मी जायसवाल, काउंसलर निशा खान, सरस्वती सोनी, तान्या अनुरागी पांडे, संगीता पांडे, संतोषी सिंह, संतोषी साहू, मंजूलता राठौर, चंदेल एवं उमा सोनी सहित एएसआई ज्ञान प्रकाश खाखा, एएसआई प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक निशा पांडेय तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button