Advertisement Carousel
Blog

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बनी महतारी वंदन योजना

Advertisements

महतारी वंदन योजना बनी मिथिला के परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों को मिल रहा संबल
सक्ती। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसका सकारात्मक उदाहरण विकासखंड डभरा के ग्राम केनापाली निवासी श्रीमती मिथिला लहरे के जीवन में देखने को मिल रहा है।
श्रीमती मिथिला लहरे ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में जमा हो रही है। अब तक उन्हें योजना की 28वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की शिक्षा और परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं।

Advertisements
Advertisements


उन्होंने बताया कि पहले घरेलू खर्चों और बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने परिवार को राहत प्रदान की है। इससे बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रखने में मदद मिली है तथा घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भी सुविधा हुई है।
मिथिला लहरे का कहना है कि महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है।
महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार बन रही है तथा उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button