Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements


रायगढ़, 23 जून 2026। महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए घरघोड़ा पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी पत्नी पर बांस के डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम देवगढ़ निवासी सत्यवती राठिया (30 वर्ष), जो आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत हैं, को उनके पति इंद्रजीत राठिया द्वारा शराब के लिए पैसे मांगने पर मना करने के बाद बेरहमी से पीटा गया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी के सिर और दोनों हाथों पर बांस के डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया।


घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता के चचेरे भाई पवन राठिया ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी इंद्रजीत राठिया (32 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, घरेलू प्रताड़ना और जानलेवा हमलों के मामलों में रायगढ़ पुलिस शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है। ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
पुलिस की इस कार्रवाई में एएसआई खेमराज पटेल, आरक्षक भानु चंद्रा, दिनेश सिदार, दीपरोशन एक्का एवं बसंत तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button