Advertisement Carousel
Blog

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

महिलाओं एवं विशेष वर्ग के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े एक गंभीर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पहचान ग्राम पुसल्दा निवासी ललित लोहार उर्फ ललित अगरिया से हुई थी। आरोपी ने कथित रूप से प्रेम और विवाह का झांसा देकर युवती का विश्वास जीता तथा बाद में उसका शारीरिक शोषण किया।


शिकायत के अनुसार आरोपी ने मार्च 2026 में युवती की इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसे डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मई 2026 में युवती को कथित रूप से जबरन अपने साथ रायगढ़ ले गया और बाद में ओडिशा स्थित रिश्तेदार के घर भी लेकर गया। इस दौरान युवती ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे वापस घर लेकर आए।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। उपलब्ध साक्ष्यों और कथनों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक धाराएं जोड़ीं।
विवेचना के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं विशेष वर्ग के व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधों को रायगढ़ पुलिस अत्यंत गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।
फिलहाल मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button