Advertisement Carousel
Blog

अभियान संवेदना” का असर: रायगढ़ पुलिस ने लापता नाबालिग को जशपुर से किया बरामद, बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’: लापता नाबालिग को कापू पुलिस ने जशपुर से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत थाना कापू पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक 17 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

क्या था मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, 05 जून 2026 को कापू थाने में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 02 जून की सुबह घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो उन्होंने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद मांगी।

तकनीकी जांच से मिली कामयाबी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया और जशपुर जिले से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

आरोपी को भेजा गया जेल

पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी सागर लहरे (19 वर्ष), निवासी पत्थलगांव, जिला जशपुर के खिलाफ अपहरण, दुराचार तथा पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस की अपील

इस सफल ऑपरेशन में उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, सुमेश गोस्वामी और आरक्षक संजीव पटेल की भूमिका सराहनीय रही। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि नाबालिग बच्चों के गुम होने की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button