Advertisement Carousel
Blog

महिला गार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी इंचार्ज गिरफ्तार

Advertisements


Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

महिला गार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़,  महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक महिला सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह थाना चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित एक निजी प्लांट में फरवरी 2026 से सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्लांट में गार्ड इंचार्ज के पद पर कार्यरत आरोपी उस पर गलत नियत रखता था और लगातार अश्लील टिप्पणियां करता था।


पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने रजिस्टर जांच के बहाने अपने केबिन में बुलाकर अनुचित बातें कीं तथा विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाता था।
कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 13 जून 2026 को आरोपी ने कॉलोनी स्थित अपने कमरे में सफाई कार्य के बहाने बुलाया, जहां अकेला पाकर उसका हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह वहां से निकल गई और घटना की जानकारी अपने सहकर्मियों एवं परिचितों को दी।
शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 60/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी गई। आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने प्लांट के समीप घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा बनर्जी निवासी झारखंड, हाल मुकाम जूनाडीह जामगांव, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।
“महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं” : एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। महिला अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण तथा महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, महिला प्रधान आरक्षक मालती कंवर, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, संदीप भगत एवं आरक्षक राज सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button