Advertisement Carousel
Blog

चेतना अभियान का असर: तखतपुर पुलिस ने 16 लीटर महुआ शराब के साथ महिला को दबोचा

Advertisements


चेतना अभियान के तहत तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
बिलासपुर, जिले में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “चेतना” के तहत तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना तखतपुर पुलिस लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना तखतपुर पुलिस टीम ने ग्राम परसाकांपा में दबिश देकर आरोपी सुखमणी बाई राजपूत (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,200 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


तखतपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ “चेतना अभियान” के तहत कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिता देवी, प्रधान आरक्षक रामायण राजपूत, आरक्षक आशीष वस्त्राकर, खेमंत पाल, कलेवश्वर यादव एवं प्रदेश पाली का सराहनीय योगदान

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button