Advertisement Carousel
Blog

बाराद्वार पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर प्रहार, 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा तथा शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में बाराद्वार पुलिस ने कार्रवाई की।
दिनांक 16 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डेरागढ़ में एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी विष्णु लाल बरेठ (57 वर्ष) निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 202/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक अयुब खान, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक अनिल श्रीवास, आरक्षक शत्रुघ्न साहू एवं सैनिक राजेश कंवर की सराहनीय भूमिका रही।
बाराद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button