Advertisement Carousel
Blog

समाधान समारोह 2026 को लेकर कोसमंदा में जागरूकता शिविर, विशेष लोक अदालत में मामलों के त्वरित निपटारे की जानकारी दी गई

Advertisements

समाधान समारोह 2026 के तहत विशेष लोक अदालत को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
जांजगीर, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के मार्गदर्शन तथा सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कोसमंदा में नहर निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों एवं ग्रामीणों के लिए “समाधान समारोह 2026” विशेष लोक अदालत के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements


शिविर में पैरालीगल वालेंटियर डलेश्वर प्रसाद पटेल, संतोष कश्यप एवं भुनेश्वर प्रसाद साहू द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को समाधान समारोह 2026 की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल, सुलभ और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से की गई है, जिसका समापन अगस्त माह में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ होगा।
जानकारी दी गई कि सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निराकरण किया जाएगा। इसके पूर्व राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केंद्रों में पूर्व-सलाह एवं सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। सुलह-वार्ता की प्रक्रिया 21 अप्रैल से ही प्रारंभ हो चुकी है।


शिविर में ग्रामीणों एवं श्रमिकों से अपील की गई कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा आपसी सहमति के आधार पर विवादों के समाधान की दिशा में आगे आएं। प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी इस प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
साथ ही बताया गया कि अपने मामले को “समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026” में शामिल कराने के लिए संबंधित पक्षकारों को सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button