Advertisement Carousel
Blog

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और शोषण… रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पूंजीपथरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान जशपुर निवासी सागर सारथी से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए युवती को प्रेमजाल में फंसाया और विवाह का आश्वासन दिया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती को तराईमाल स्थित अपने क्वार्टर में बुलाकर पत्नी की तरह रखने और विवाह करने का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती के गर्भवती होने पर आरोपी उसे उसके घर भेज दिया और लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा। कुछ समय बाद आरोपी ने यह स्वीकार किया कि वह पहले से विवाहित है और उसकी पत्नी गर्भवती है। इसके साथ ही उसने युवती को धमकाते हुए संबंध से इंकार कर दिया।


पीड़िता की शिकायत पर थाना पूंजीपथरा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज किया गया तथा चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर सारथी को सिंघल पावर प्लांट लेबर कॉलोनी, तराईमाल से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ प्रेम संबंध और उसे गर्भवती करने की बात स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button