Advertisement Carousel
Blog

“”मेडिकल कॉलेज के पीछे बाइक स्टंट करने वालों पर शिकंजा, एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी”

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements


मेडिकल कॉलेज के पीछे स्टंटबाजी पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, पांच युवकों पर चालानी कार्रवाई

Advertisements


रायगढ़, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बाइक स्टंट के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के पीछे एकताल रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर निगरानी बढ़ाते हुए स्टंटबाजी करने वाले पांच युवकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।


जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के पीछे पाइपलाइन कार्य के लिए समतल की गई सड़कनुमा भूमि पर कुछ युवक तेज रफ्तार में बाइक स्टंट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद वहां बड़ी संख्या में युवकों की भीड़ जुटने लगी थी, जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी।


मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह ने डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह और थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने संबंधित स्थल पर अवरोधक लगाकर पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा दी है ताकि भविष्य में इस तरह की खतरनाक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस की सख्ती के बावजूद पुनः पांच युवक बाइक स्टंट करने पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने पकड़कर एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किया। एसएसपी ने युवकों को समझाइश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और व्यूज़ के लिए अपनी जान जोखिम में डालना उचित नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और उन्हें ऐसे खतरनाक स्टंट से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित मार्ग पर कंसर्टिना कॉयल लगाने की तैयारी भी की जा रही है।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

“सोशल मीडिया स्टंट पड़ा भारी: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई,

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button