Advertisement Carousel
Blog

16 जून से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, पहले दिन से होगी नियमित पढ़ाई

Advertisements


16 जून से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के स्कूल, पहले दिन से नियमित पढ़ाई के निर्देश
नवा रामपुर छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय 16 जून 2026 (मंगलवार) से पुनः संचालित होंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने आदेश जारी कर सभी संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Advertisements
Advertisements


जारी आदेश के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के पूर्व निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के तहत 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावशील था। अब नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून से प्रारंभ किया जाएगा।
लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्कूल खुलने के पहले ही दिन से अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया नियमित रूप से समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाए। सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य तथा शैक्षणिक गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, समग्र शिक्षा आयुक्त, एससीईआरटी तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल सहित संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।
प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 16 जून से होगी, जिसके साथ ही स्कूलों में नियमित कक्षाएं, पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ हो जाएंगी।

16 जून से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, पहले दिन से होगी नियमित पढ़ाई

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button