Advertisement Carousel
Blog

किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की रेड में बड़ा खुलासा

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : किराए के मकान में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़, गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा स्थित एक किराए के मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला दलाल सहित दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री एवं नकद राशि भी बरामद की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा एवं डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
सूचना मिली थी कि छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली के एक किराए के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। निर्धारित संकेत मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।


छापेमारी के दौरान मकान के कमरों में संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं। कार्रवाई में तीन युवतियों को संरक्षण में लिया गया तथा महिला दलाल सहित दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और पाइंटर द्वारा दिए गए 2,500 रुपये नकद बरामद किए गए।


पूछताछ में महिला द्वारा मकान किराए पर लेकर अवैध गतिविधि संचालित करने की बात स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 के तहत अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 एवं 5 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। प्रकरण की आगे की जांच जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के शोषण एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button