Advertisement Carousel
Blog

चरित्र शंका में युवक की निर्मम हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार आंखों में मिर्च पाउडर डालकर किया हमला, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

Advertisements

चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर/कोटा, 11 जून 2026। कोटा पुलिस ने चरित्र शंका के चलते एक युवक की निर्मम हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मारपीट की और बाद में बड़े पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 की शाम मृतक निखिल गोस्वामी अपने साथियों के साथ कोटा क्षेत्र स्थित एक होटल के समीप कच्चे मार्ग पर बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और मृतक के साथ विवाद करते हुए उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां निखिल गोस्वामी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। आरोपियों ने उसके सिर पर भारी पत्थर से हमला किया था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में प्रार्थी आलोक सिंह की रिपोर्ट पर कोटा थाना में हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में दीपक दास उर्फ भोला दास मानिकपुरी (26 वर्ष), निखिल राव उर्फ निक्कू (24 वर्ष), करण दास मानिकपुरी (24 वर्ष) तथा कुश साहू उर्फ बुतरू (26 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, मनमोहन कोसले तथा एसीसीयू बिलासपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। :::

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button