Advertisement Carousel
Blog

2.5 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा

Advertisements

2.5 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहन नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.506 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, 50 पुड़िया मादक पदार्थ और बिक्री की नगदी सहित करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कैलाश नगर रेलवे क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाना मोहन नगर एवं एसीसीयू की टीम ने रेलवे मालधक्का के पास पीडब्ल्यूआई कार्यालय के निकट घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.324 किलोग्राम गांजा तथा 50 पुड़िया गांजा (0.182 किलोग्राम) बरामद किया गया। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 8 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेश साहू (20 वर्ष) निवासी शक्ति नगर, दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर के एएसआई राजेंद्र तिवारी, आरक्षक जितेश यादव तथा एसीसीयू के प्रधान आरक्षक कौशलेंद्र और आरक्षक नासिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग मिल सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button