Advertisement Carousel
Blog

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल कर करता रहा ब्लैकमेल

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी ने स्वयं को पुलिस विभाग में कार्यरत बताकर एक महिला का विश्वास जीता। आरोपी ने वर्दीधारी तस्वीरें दिखाकर विवाह का झांसा दिया और महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा गुप्त रूप से अंतरंग फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर अपलोड कर दिया। साथ ही व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अश्लील संदेश भेजकर उसे ब्लैकमेल करता रहा तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान आरोपी के रायगढ़ में होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी (31 वर्ष), निवासी मस्तुरी, जिला बिलासपुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, अश्लील सामग्री प्रसारित करने तथा आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति की पहचान की सत्यता की जांच किए बिना उस पर भरोसा न करें। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है तथा साइबर माध्यम से ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button