Advertisement Carousel
Blog

नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1120 नग रैपर बरामदपान ठेलों में होती थी सप्लाई, ऑपरेशन आघात में आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात: रेलवे स्टेशन के बाहर 1120 नग गोगो रैपर के साथ युवक पकड़ा गया

Advertisements


रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 1120 नग गोगो रैपर के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे में उपयोग किए जाने वाले गोगो रैपर की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदेही सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा को पकड़ा और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो कार्टून में रखे 20 डिब्बों से कुल 1120 नग गोगो रैपर बरामद किए गए।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त सामग्री रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र से खरीदकर रायगढ़ लाया था और शहर के विभिन्न पान ठेलों में चोरी-छिपे सप्लाई करता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन रैपरों का उपयोग तंबाकू युक्त फ्लेवर या अन्य नशीले पदार्थ भरकर नशे के रूप में किया जाता है।


कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोटपा एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे को बढ़ावा देने वाले हर माध्यम और उससे जुड़े कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी नजर है तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button