Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 20 टन से ज्यादा संदिग्ध स्क्रैप जब्त

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन प्रहार: पुसौर पुलिस ने पकड़ा 20 टन से अधिक संदिग्ध लोहे का स्क्रैप, ट्रक सहित 9.22 लाख की संपत्ति जब्त


रायगढ़। संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 20 टन 700 किलोग्राम लोहे के स्क्रैप से भरे ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

Advertisements


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरिया-सारंगढ़ मार्ग से एक ट्रक में भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड कर रायगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना पुसौर की टीम ने सूरजगढ़ पुल के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोका और जांच की।
जांच के दौरान चालक रामा विश्कर्मा से स्क्रैप के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने चोरी की संपत्ति होने के संदेह में स्क्रैप और वाहन को जब्त कर थाना लाया तथा नियमानुसार कार्रवाई की।


पुलिस ने ट्रक में लोड 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप तथा परिवहन में प्रयुक्त 12 चक्का ट्रक को जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए अवैध कबाड़ के परिवहन और संग्रहण पर रायगढ़ पुलिस की लगातार निगरानी है। चोरी के माल की खरीद-फरोख्त अथवा अवैध परिवहन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button