Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात का बड़ा असर: नकली शराब गिरोह का फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

फरार आरोपी सुभाष पटेल गिरफ्तार, नकली शराब नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा कसता गया

Advertisements


रायगढ़। जिले में नकली शराब के संगठित नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के फरार आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल को उसके जोरापाली स्थित फार्म हाउस से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि 8 जून को रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धनागर में छापेमारी कर लगभग 240 लीटर नकली शराब, नकली होलोग्राम, फर्जी लेबल, स्प्रिट के ड्रम, खाली बोतलें और अन्य सामग्री बरामद की थी। इस कार्रवाई में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया था, जबकि सुभाष पटेल और विनय ठाकुर फरार हो गए थे।


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फार्म हाउस में शराब का भंडारण कर उसमें स्प्रिट मिलाकर मात्रा बढ़ाते थे। नकली शराब को असली स्वरूप देने के लिए चायपत्ती का रंग मिलाया जाता था और फिर फर्जी होलोग्राम व लेबल लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में कोचियों के माध्यम से बिक्री कराई जाती थी।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने फार्म हाउस से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एल्यूमिनियम की डेगची तथा शराब निर्माण में उपयोग की जा रही अन्य सामग्री भी जब्त की है।
पुलिस ने आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में फरार आरोपी विनय ठाकुर की तलाश जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button