Advertisement Carousel
Blog

भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार 130 किलो कॉपर तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Advertisements

भिलाई स्टील प्लांट में चोरी का प्रयास विफल, 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


भिलाई, 09 जून। भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने का प्रयास करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 6 जून को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई थी कि भिलाई स्टील प्लांट के ओएचबी जंक्शन 2-3 प्रोजेक्ट स्टोर के पीछे से 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने का प्रयास किया गया है। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।


विवेचना के दौरान आरोपी सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी का प्रयास करना स्वीकार किया। इसके बाद फरार आरोपियों उमेश बाग, यमन उर्फ अमन बेहरा और संदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 97 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी कर अवैध आर्थिक लाभ कमाने की फिराक में थे।
प्रकरण के सफल निराकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक जयनारायण यादव, बालेन्द्र द्विवेदी एवं युगल देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button