Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 240 लीटर शराब जब्त ब्रांडेड शराब के नाम पर चल रहा था नकली कारोबार, एक गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ में नकली शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 2.16 लाख की अवैध शराब जब्त

Advertisements


रायगढ़,  रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली एवं मिलावटी शराब जब्त की है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धनागर निवासी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू द्वारा बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार कर बाजार में खपाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जांच के दौरान खरीदी गई शराब के लेबल, होलोग्राम और गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने 869 नग विभिन्न पैमानों की लगभग 240 लीटर नकली शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 16 हजार 245 रुपये बताई गई है। साथ ही शराब पैकिंग में उपयोग होने वाले 560 ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केटली और बड़ी संख्या में खाली बोतलें भी जब्त की गईं।


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों सुभाष पटेल और विनय सिंह के साथ मिलकर अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ से शराब लाकर उसमें स्प्रिट और अन्य पदार्थ मिलाते थे। इसके बाद पुराने बोतलों में नकली लेबल और डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर ब्रांडेड शराब के नाम पर बाजार में बेचते थे। इस अवैध कारोबार का संचालन कोरोना काल से किया जा रहा था।


मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता एवं आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। आम जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे गिरोहों के खिलाफ ऑपरेशन आघात के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button