Advertisement Carousel
Blog

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अभियान संवेदना के तहत आरोपी हिरासत में

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़। महिला अपराधों के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर खरसिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

Advertisements


जानकारी के अनुसार खरसिया क्षेत्र की एक महिला ने हाल ही में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की थी। महिला ने अपने आवेदन में बताया कि उसने गाजियाबाद निवासी सलीम नामक युवक से मंदिर में विवाह किया है, जिसके बाद पारिवारिक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस आवेदन की जांच की जा रही थी।
इसी दौरान मामले ने नया मोड़ तब लिया जब खरसिया क्षेत्र की एक 28 वर्षीय युवती पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और सलीम के विरुद्ध गंभीर शिकायत दर्ज कराई। युवती ने आरोप लगाया कि कोरोना काल के दौरान सलीम उसके संपर्क में आया और शादी का वादा कर करीब छह वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए रखे। युवती का कहना है कि आरोपी लगातार विवाह का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में दूसरी महिला से कथित विवाह कर लिया।


शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी कई अन्य महिलाओं और युवतियों के संपर्क में था तथा उसके मोबाइल फोन में विभिन्न महिलाओं के साथ चैटिंग और बातचीत के रिकॉर्ड मौजूद हैं। पुलिस इन तथ्यों की भी जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तत्काल महिला थाना एवं कोतरारोड़ पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। कार्रवाई करते हुए आरोपी सलीम को हिरासत में लेकर खरसिया पुलिस के सुपुर्द किया गया है, जहां पीड़िता की शिकायत के आधार पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि महिला अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, गोपनीयता और

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button