Advertisement Carousel
Blog

झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 नाबालिग भी पकड़े गए सीसीटीवी और साइबर तकनीक से खुला लूटकांड, मोबाइल-नकदी लूटने वाले दबोचे गए

Advertisements

झपटमार गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 नाबालिग भी पकड़े गए

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले में राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल और नकदी लूटने वाले झपटमार गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटे गए पांच मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा 1,900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में साइबर थाना और बलौदा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी वीरेंद्र कुमार, निवासी मोहरियामुड़ा, 28 मई 2026 को नैला से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे पहरिया के पास तालाब के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने उसकी बाइक रोककर झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बैग में रखे तीन मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये नकद लूट लिए तथा फरार हो गए। पीछा करने के दौरान प्रार्थी और उसका साथी बाइक से गिरकर घायल भी हो गए थे।


घटना की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज तथा साइबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बलवेदव सूर्या, पंकज यादव, लखन कंवर, राकेश यादव और दुर्गेश सिंह शामिल हैं। इसके अलावा दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा राहगीरों को निशाना बनाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button